September 29, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सरपंचों……

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सरपंचों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ की…

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सरपंचों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ की बैठक,सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
सारंगढ़ गांवों के चतुर्दिक विकास और सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने निर्वाचन 09 क्षेत्र सरपंचों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।इस बैठक में निर्वाचन क्षेत्र के सभी 31 ग्राम पंचायतों के सरपंच और स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दरम्यान क्षेत्र में संचालित विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय सरकारी योजनाओं की वर्तमान प्रगति ,जमीनी हकीकत और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचाना है।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,शिक्षा, स्वास्थ्य,मनरेगा आदि जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया ।उन्होंने सरपंचों और स्थानीय भाजपा नेताओं से संवाद करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए समाज के मुख्यधारा में जुड़ने आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और सरपंचों ने सुझाव दिया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सरल,सुगम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सरपंचों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित प्रशासनिक अधिकारीयों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 के अधीनस्थ सभी 31 ग्राम पंचायतों के सरपंचगण ,और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Recent posts